काराकाट: काराकाट प्रखंड क्षेत्र में आस्था का सैलाब, चैती छठ पर संध्या अर्घ्य के साथ गूंजे छठ गीत, डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया
Karakat, Rohtas | Mar 24, 2026 आज मंगलवार की संध्या 6 बजेकाराकाट प्रखंड क्षेत्र में छठ पूजा का पावन महापर्व श्रद्धालुओं की अपार आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न छठ घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां दीपों की जगमगाहट और पारंपरिक भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। काराकाट बाजार के सूर्य मंदिर छठ घाट, मोथा सूर्य मंदिर छठ घाट, देव मारकंडेय छठ घाट पूजा हुआ।