खगड़िया: उत्तरी भदास में घरेलू विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, इलाज चल रहा है
जिले के उत्तरी भदास गांव में रविवार को दो भाई के बीच घरेलू विवाद में बड़ा भाई जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के उत्तरी भदास गांव निवासी भरोसी महतो का पुत्र अजनास महतो बताया गया। वहीं परिजन ने घायल को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा था।