बरेली: थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से दबंगों ने की मारपीट, गंगापुर में ले जाकर युवक को बुरी तरह मारा पीटा
थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक हिमांशु चंद्र के साथ दबंगों ने बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर में ले जाकर बुरी तरह मारपीट की। पूरे मामले में पुलिस से शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण करते हुए शिकायत दर्ज कर ली।