मांझी: मिर्जापुर के पास बोलोरो की टक्कर से पिता-पुत्री गंभीर घायल, युवती पटना रेफर
Manjhi, Saran | Jul 31, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के गढ़ बाजार निवासी पिता पुत्री सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता भगवान जी प्रसाद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि पुत्री गायत्री कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए अचेत अवस्था में पटना रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना मिर्जापुर के समीप हुई।