देवेंद्रनगर: सीएचसी देवेन्द्रनगर में गुनौर विधायक और सीएमएचओ पन्ना ने प्रसूति प्रतीक्षालय का किया उद्घाटन
देवेंद्रनगर सी.बी.एम.ओ. डॉ अभिषेक जैन ने बताया कि प्रसूति प्रतीक्षालय को बनाने का मुख्य उद्देश्य, विशेष रूप से दुर्गम क्षेत्रों और अत्यधिक होम डिलीवरी वाले क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकों द्वारा समय पर उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देना है, साथ ही प्रसवकालीन मृत्यु दर मे कमी लाना है।