देवेंद्रनगर: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सीएचसी देवेंद्रनगर में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
मंगलवार को करीबन 11बजे देवेंद्रनगर सी.बी.एम.ओ.-डॉ अभिषेक जैन के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क उपचार, जांच एवं परामर्श दिया गया।