धौलपुर: तोर फाटक के पास समेत अन्य जगहों से पुलिस ने चम्बल बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त
सदर थाना पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित अवैध चम्बल बजरी के खिलाफ दो अलग अलग कार्यवाही करते बजरी से भरे ट्रेक्टर ट्रोलियो को जप्त करने की कार्यवाही की गई है। थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि एसपी विकास सागवान के निर्देशन मे जिलें में अवैध बजरी खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मुखबिर से चम्बल बजरी लिए जाने कि सूचना मिली थी। सूचना पर