शिवहर: बाढ़ से बचाव को लेकर बुधवार देर शाम डीएम कार्यालय कक्ष में डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
डीएम पंकज कुमार ने बाढ़ से बचाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है. बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि नदी के दोनो तटबंध पर निगरानी बढ़ाया जाए. सीओ को दो-दो किलोमीटर में जांच करने के लिए प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. बाढ़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. विधुत, पथ प्रमंडल, लघु सिंचाई, PHED को तैयार रहने का निर्देश दी है।