इंदौर: 7 साल की बच्ची को छीनने की कोशिश, मां ने युवक को पीटा, फिर भीड़ ने भी की धुनाई, वीडियो आया सामने
इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक युवक ने 7 साल की बच्ची को उसके मां के हाथ से छीनने की कोशिश की। इस पर महिला ने विरोध करते हुए युवक को कॉलर पकड़कर थप्पड़ और मुक्के मारे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मंगलवार सुबह 11 बजे से वायरल वीडियो में नशे में धुत युवक महिला और उसकी बच्ची के स