चूरू: गांव नारसरा का युवक हादसे का शिकार, सिर में आई गंभीर चोट
Churu, Churu | May 25, 2026 चूरू के निकटवर्ती रामगढ़ से अपने गांव लौट रहा एक युवक सोमवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।