विदिशा नगर: कुरवाई में सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक और महिला मजदूर की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
जिले की कुरवाई में मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली फसल कटाई के लिए जा रहा थी। इस दौरान बीना और कुरवाई के बीच ग्राम लायरा में अज्ञात कारण से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, ट्रॉली में करीब 30 मजदूर सवार थे, हादसे में ट्रैक्टर चालक और एक महिला मजदूर की दबाने से मौत हो गई अन्य सभी घायलों को कुरवाई अस्पताल भेजा गया कल 18 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।