डंडई: डंडई में तालाब से नवजात बच्ची का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस ।
Dandai, Garhwa | Jun 3, 2026 डंडई थाना क्षेत्र के डंडई गांव स्थित सोनेहरा मोड़ के समीप बुधवार सुबह राधा-कृष्ण मंदिर के पास एक तालाब से नवजात बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में नवजात को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।