खरखौदा: अठगामा गौशाला सैदपुर में 10वें वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, विधायक जयवीर सिंह वाल्मीकि पहुंचे
पीड़ित गौवंश सेवा समिति द्वारा अठगामा गौशाला सैदपुर में दसवां वार्षिकोत्सव वीरवार को मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता गौशाला प्रधान जयप्रकाश राणा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ से किया गया। नरेंद्र खरकराम, सुमित सातरोड ने भजन व रागनियां प्रस्तुत की। इस मौके पर खरखौदा विधायक जयवीर सिंह वाल्मीकि के साथ साथ ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष राजबीर दहिया शामिल हुए।