खरखौदा: बरोणा गांव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, कहा- गठबंधन सरकार किसानों के साथ कर रही खिलवाड़
बरोणा गांव में वीरवार को पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार लगातार किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। सरकार को घपले व घोटालों की इतनी बुरी लत लग चुकी है कि इसने अन्नदाता को भी नहीं बख्शा। किसानों के साथ लगातार कभी फसल खरीद, कभी मुआवजे, कभी फसल बीमा तो कभी एफपीओ जैसे घोटाले हो रहे हैं।