गढ़वा: गढ़वा पुलिस का समकालीन अभियान: 28 अपराधी गिरफ्तार, 78 वारंटों का हुआ निष्पादन
Garhwa, Garhwa | Jun 29, 2026 गढ़वा पुलिस ने जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर समकालीन अभियान चलाकर 28 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान 27 और 28 जून 2026 की रात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, रंका और श्री बंशीधर नगर की निगरानी में थाना प्रभारियों, पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों की