गोमिया: जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के तिलैया जंगल में हाथियों के हमले से एक वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत
Gumia, Bokaro | Apr 19, 2024 जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में तेनूघाट वन क्षेत्र के तिलैया जंगल के मुख्य सड़क के किनारे हाथियों के झुंड ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही जागेश्वर बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।