मांझी: लू लगने से बीपीएससी शिक्षिका की मौत, विद्यालय में शोक की लहर
Manjhi, Saran | Apr 22, 2026 मांझी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सोनिया में कार्यरत बीपीएससी शिक्षिका मुस्कान अंसारी की बुधवार की सुबह लू लगने से मौत हो गई। आसामी की निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में मातम पसर गया वहीं मासूम बच्चे फफक कर रोने लगे ।स्कूल के शिक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि मंगलवार को ही लू लगने के कारण मुस्कान की तबीयत बिगड़ गई थी उनका प्राथमिक उपचार कराया गया ।