बेगूसराय: मंझौल थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 2 मोबाइल फ़ोन असली मालिक को सौंपे
मंझौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 02 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस से ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है.