दतिया नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने होम गार्ड कार्यालय के पास से अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को किया जब्त
रविवार दोपहर 1:00 बजे कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए होम गार्ड कार्यालय के पास से अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रेत का परिवहन कर रहा है।