सिहोरा: मरहटी गांव में 11 केवी लाइन में जम्पर डालते समय हादसा, करंट लगने से कर्मी की मौत, बिजली व्यवस्था पर लोगों का फूटा गुस्सा
पोंडा सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मरहटी गांव में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। 11 केव्ही लाइन में परमिट लेकर जम्पर डालने पहुंचे ठेका कर्मी संदीप लोधी उम्र 34 वर्ष निवासी पोंडा, की पैर में करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। संदीप ने सुरक्षा के लिए दस्ताने पहने थे। और लाइन परमिट में थी, फिर भी उक्त घटना होने से ग्रामीण और परिजनों का गुस्सा भड़क गया।