धामपुर: नहटौर के हाथी वाला मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष में हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन
गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर के हाथी वाला मंदिर में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति देते हुए अपने परिवारों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कपिल शर्मा वैभव गोयल नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।