पिंड्रा: भगवान दास और दशरथ पाल की स्मृति में बना द्वारः पहलवान सूबेदार ने निजी खर्चे पर कराया निर्माण
वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड के अदमा महनाग गांव निवासी कुश्ती खिलाड़ी सूबेदार यादव ने देश के महान विभूतियों की स्मृति को संजोने का संकल्प लिया है। उन्होंने 8 महीने तक एक वेल्डिंग की दुकान पर मजदूरी की। जिसके बाद उन्होंने भीषमपुर गांव निवासी शहीद आईएएस अधिकारी दशरथ पाल जो कि मणिपुर इंफाल में पर्यटक निदेशक के पद पर तैनात थे और उनका आतंकियों ने हत्या कर दी थी।