क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन बाजपेई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे रूपापुर चीनी मिल के जीएम से मिला। इस दौरान किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।