रामगढ़: रामगढ़ थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, पर्व के सफल आयोजन के लिए कई निर्णय लिए गए
Ramgarh, Palamu | May 25, 2026 रामगढ़ में आगामी बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार दोपहर 2 बजे तक रामगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ओम प्रकाश साह ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।