मोहनलालगंज: आधी रात ढहाई गई बाउंड्री वॉल, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी
लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र के सदरपुर करोरा गांव में जमीन विवाद को लेकर बाउंड्री वॉल गिराने का मामला सामने आया है। सनफ्रान विला निवासी दुर्गेश कुमार सोनी ने आरोप लगाया है कि 6 जून की रात बाबूखान, जकी अहमद और उनके साथियों ने उनकी जमीन की बाउंड्री वॉल तोड़ दी। पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।