रायबरेली: राही गांव में शातिर चोरों ने बंद पड़े घर में घुसकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण किए चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,राही गांव में,शुक्रवार को चोरों ने एक बंद पड़े मकान में,छत के रास्ते घर में घुसकर,सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए है।जिसको लेकर घटना की जानकारी पर पहुंची,मिल एरिया थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।चौकी इंचार्ज डिघिया प्रवीण कुमार ने बताया कि,आस पास के लगे,सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से,चोरों की तलाश की जा रही है।