ऊंचाहार: कमोली गाँव में सफाई करने गई सफाईकर्मियों का दूसरे गांव में लूडो खेलते वीडियो हुआ वायरल
संचारी रोग अभियान को जिम्मेदार किस तरह पलीता लगाते हैं ,इसकी बानगी सोमवार को देखने को मिली है।ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के किशुनदासपुर न्याय पंचायत के अंतर्गत कमोली गाँव में सफाईकर्मियों की टीम सफाई करने गई हुई थी, लेकिन उनकी उदासीनता का नजारा तब देखने को मिला, जब पड़ोसी गाँव के एक मंदिर में उनका लूडो खेलते वीडियो वायरल हुआ है, जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं