हज़ारीबाग: कुड़मी समाज का ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन, 20 को रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना
आदिवासी कुड़मी समाज व कुड़मी एकता मंच ने 20 सितंबर को झारखंड, बंगाल व ओडिशा में ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन का आह्वान किया है। सुबह 5 बजे से 100 स्टेशनों पर रेल रोको होगा, जिसमें हजारीबाग का चरही स्टेशन भी शामिल है। अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग पर हो रहे इस आंदोलन से रेल यातायात प्रभावित होगा। प्रशासन ने धारा 144 लागू कर अतिरिक्त बल तैनात किया है।