खरगोन। शहर के डायवर्सन रोड पर विशेष समुदाय के युवक और हिंदू युवती के साथ घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है, जो रविवार शाम को तेजी से वायरल हुआ। घटना को लेकर हिंदू संगठनों के युवाओं ने आपत्ति जताई और मामले को सार्वजनिक किया। वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है।