बेंगाबाद: बांकी कला उर्दू विद्यालय की कथित अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों का हंगामा, सुधार की मांग उठी।
गांडेय के उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बाँकी कला में व्याप्त कथित अव्यवस्था को लेकर शनिवार को 11 बजे के आसपास ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर गहरी नाराजगी जताई। बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाते हुए तत्काल सुधार की मांग की।