हनुमानगढ़: नवां गांव में दरगाह मेले के दौरान दो भाइयों पर कापा-डंडों से जानलेवा हमला, एक गंभीर, जंक्शन थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
नवां गांव में दरगाह मेले के दौरान कुछ युवकों ने दो भाइयों पर धारदार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।