मांझी: मांझी प्रखंड में प्रशासनिक फेरबदल , नए सीओ और सीडीपीओ की हुई तैनाती
Manjhi, Saran | Jul 1, 2026 मांझी प्रखंड में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है । सरकार के स्थानांतरण आदेश के तहत प्रखंड को नए अंचलाधिकारी एवं सीडीपीओ मिले हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित अग्रवाल को मांझी का नया सीओ बनाया गया है। जबकि वैशाली जिले के देसरी प्रखंड से स्थानांतरित होकर ममता को सीडीपीओ की पद पर जिम्मेदारी सौंप गई है।