मिली जानकारी के अनुसार कदवाया पुलिस को बुधवार को शाम लगभग 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि रूपगढ़ गांव कोई व्यक्ति हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से रूपगढ़ निवासी लल्लीराम पुत्र पूरन आदिवासी उम्र 38 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।