विदिशा नगर: महंगे गैस सिलेंडर से परेशान होटल संचालक, भट्टी की ओर रुख करने को मजबूर
व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और कमी के चलते शहर के होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक अब पारंपरिक भट्टी की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। खाई रोड क्षेत्र में लोहे के सामान बनाने वाले कारीगरों के यहां इन दिनों काम बढ़ गया है। होटल संचालक भट्टी तैयार कराने के लिए पहुंच रहे हैं, ताकि बढ़ती लागत से राहत मिल सके।