आज़मगढ़: रघुनाथपुर की निवासी महिला ने डीएम कार्यालय पहुंच कर DMसे लगाई न्याय की गुहार, लेखपाल व प्रधान पर धोखाधड़ी का आरोप
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थामा क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी मंती देवी ने शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि डीएम कार्यालय पहुंची रघुनाथपुर निवासी मंती ने आरोप लगाया कि पंकज लेखपाल और ग्रामप्रधान हमसे अंगूठा लगवाकर हमारी जमीन को डेढ़ साल पहले बेच दिए हैं।हमारे लड़के को नाबालिक दिखा उसके हिस्से की जमीन को भी बेच दिए।