खालवा: 7 साल का ट्रेंड बदला, अप्रैल में भी तेज गर्मी नहीं, 9 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने से तापमान बढ़ने के संकेत
इस साल अप्रैल की शुरुआत ने पिछले सात सालों का ट्रेंड बदल दिया है। आमतौर पर जहां इस महीने की शुरुआत तेज गर्मी और लू के साथ होती रही है, वहीं इस बार पहले ही सप्ताह में मौसम ठंडा बना हुआ है। बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 9 अप्रैल के बाद से मौसम साफ हो