मुरैना नगर: शादी का झांसा देकर तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म के आरोप,पुरानी कलेक्ट्रेट के पास वारदात,पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज।
मुरैना सिटी कोतवाली थाने में माता बसैया क्षेत्र की एक विवाहित महिला, जो तीन बच्चों की माँ भी है उसने 33 वर्षीय युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।शिकायत के अनुसार आरोपी उसे 19 जून को पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एक मकान में ले गया।पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।मामले की जांच जारी है।