जगदीशपुर: जगदीशपुर नगर सहित प्रखंड क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लोग परेशान, मवेशियों को गर्मी से बचाव के लिए पंखा की दी जा रही हवा
जगदीशपुर नगर सहित प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों लोग भीषण गर्मी और लू की प्रकोप से ख़ासा परेशान दिखाई दे रहे हैं। तापमान 40 डिग्री पार कर गया है। भीषण गर्मी और लू के चलते लोग घर के बाहर भी निकलने से परहेज कर रहे हैं। लोग जरूरी कार्य होने के बाद ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इस भीषण गर्मी को देखते हुए कई पशुपालक अपनी मवेशियों को गर्मी से बचने के लिए कलर और पंखे ह