चुनार: चुनार तहसील में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं, एक फरियादी को देख जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने चुनार तहसील सभागार में जनसुनवाई में समस्या सुनी। उन्होंने जब देखा कि सिर्फ एक महिला फरियादी पहुंची है तो नाराजगी जताई। इसके अलावा अधिकारियों की संख्या भी कम थी उन्होंने अधिकारियों को बताया कि कार्यक्रम का प्रचार प्रसार नहीं किया गया और इसे हल्के में लिया गया। इसके बाद गोद भराई और अन्नप्राशन किया।