जगदीशपुर: सड़क हादसे में मृतक गुड्डू कुमार के पीड़ित परिजन से जगदीशपुर एमएलए राम विशुन सिंह लोहिया शिवराजी टोला पहुंचकर की मुलाकात
जगदीशपुर प्रखंड के शिवराजी टोला पहुंचकर सड़क हादसे में मृतक गुड्डू कुमार के पीड़ित परिजन से जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया जी ने पीड़ित परिजन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया एवं मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की । कल रात शादी समारोह से लौट के क्रम में जगदीशपुर अनुमंडल अस्पताल के समीप सड़क हादसे में गुड्डू कुमार की मौत हो गई थी।