भरगामा: विद्यालय में अनियमितता के विरोध में ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन
भरगामा प्रखंड अंतर्गत जमुआन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियां जारी हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।