श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को 11 बजे वाहन चेकिंग के दौरान धनगढ चौक से 2 मवेशी चोर के साथ 6 मवेशी व पिकअप भैन को जब्त किया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि धनगढ चौक पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। चम्पानगर की ओर से बीआर 11 जीसी 1165 नंबर की पिकअप भैन जा रहा था। जिसे रोकने के लिए इशारा किया गया। पिकअप भैन के रुकते ही गाङी पर सवार एक युवक भागने लगा।