छोटीसादड़ी: बंबोरी में श्री चारभुजा नाथ का भव्य विवाह उत्सव, शाही सवारी से क्षेत्र भक्तिमय हुआ
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी उपखंड के बंबोरी गांव में इन दिनों धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। समस्त जणवा समाज के सहयोग से श्री चारभुजा नाथ मंदिर में ठाकुर जी का विवाह महामाया तुलसा माता के साथ पूरे विधि-विधान एवं धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। शुभ लग्न प्रारंभ होने के साथ ही गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है और हर