पनागर: अधिवक्ता प्रीति धनधारिया ने रांझी सीएसपी पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से की जांच की मांग
न्याय की लड़ाई लड़ने वाली एक महिला वकील जब खुद खाकी के रवैये से परेशान होकर इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे, तो शहर के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिवक्ता प्रीति धनधारिया ने रांझी सीएसपी सतीश साहू पर पद के दुरुपयोग और प्रताड़ना के बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) जबलपुर को एक शिकायत पत्र सौंपा है। महिला वकील का सीधा आरोप है कि वे लगातार सामाजिक