रायसिंहनगर के बस स्टैंड रोड पर पारस मेडिकल के पास ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। सोमवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी अनुसार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते आग बुझाने से बड़ा नुकसान टल गया।