मांझी: बनवार रेलवे ओवर ब्रिज के पास 146 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद , ऑटो जप्त चालक गिरफ्तार
Manjhi, Saran | Jun 22, 2026 दाउदपुर थाना पुलिस ने सोमवार को करीब 4:30 बजे बनवार रेलवे ओवर ब्रिज के समीप कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब से लदी एक ऑटो जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने वाहन से 146 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की । इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारी में हड़कंप मच गया । थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।