सतना जिला अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी के अंदर उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने अपने पुलिसकर्मी पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही उसे जमकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करने वाली महिला ने अपने पति पर बेवफाई का गंभीर आरोप लगाया है।नागौद थाने में पदस्त ASI रामायण सिंह अपनी कथित प्रेमिका के साथ जिला अस्पताल सतना में नजर आए जिस वजह से यह हंगामा हुआ है।