ताजपुर: मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने चोरी मामले में बेल टूटने के आरोप में दो लोगों को मुसरीघरारी इलाके से किया गिरफ्तार
मुसरीघरारी के रहने वाले महेश प्रसाद एवं रविंद्र कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुराने चोरी मामले में न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर दोनों व्यक्तियों को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों लोगों को कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।