ताजपुर: मुसरीघरारी में घरेलू मामले को लेकर दो गोतनी के बीच हो रहे विवाद को लेकर भतीजा ने चाची को मारपीट कर किया जख्मी
मुसरीघरारी की रहने वाली पूनम देवी को अपने गोतनी से घरेलू मामले को लेकर विवाद हो रहा था। उसी दौरान भतीजा ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। परिजनों ने जख्मी हालत में पूनम देवी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।