अस्पताल में डॉक्टरों ने निकाला न्याय मार्च: कोलकाता में लेडी डॉक्टर की हत्या के खिलाफ जताया विरोध
Sadar, Varanasi | Aug 17, 2024 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने कोलकाता की घटना पर अपना विरोध जताया। इस दौरान अस्पताल की मेन बिल्डिंग से न्याय मार्च निकालकर डॉक्टर्स ने CPA (सेन्ट्रल प्रोटेक्शन एक्ट) लागू करने की मांग की। इस दौरान सुबह 10 बजे से 11 बजे तक अस्पताल की ओपीडी भी प्रभावित रही पर उसके बाद डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर मरीजों को देखा।